दो बच्चों की माँ घर छोड़ अपने प्रेमी के साथ हुई फरार
-मामले में फरार विवाहिता के पति ने दर्ज कराया एफआईआर
-विवाहिता के प्रेमी सहित चार नामजद
-पुलिस फरार विवाहिता के खोज में कर रही है छापेमारी
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के एक गाँव से एक महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गयी है। फरार महिला को दो छोटे छोटे बच्चे है। मामले में फरार महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है।
उसने कहा है कि उसकी पत्नी को हरसिद्धि के ओलाहा गाँव के निखिल कुमार, बूटाई ठाकुर, नागा ठाकुर व नागा ठाकुर की पत्नी घर से भगा कर ले भागे है। वह अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकद 72 हजार रूपये लेकर भागी है।
बताया जाता है कि वह इसके पहले भी घर से निखिल के साथ भागी थी। निखिल का उसके साथ मायके से चक्कर चल रहा था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार महिला के बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है।
थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। तहकीकात की जा रही है। इधर थाना क्षेत्र के एक गाँव से फरार लड़की को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट के आदेश से उसके माता पिता को शुक्रवार को सौप दिया है।

