राघुनाथपुर थाना पर एसपी ने लगायी जनता दरबार

राघुनाथपुर थाना पर एसपी ने लगायी जनता दरबार
Facebook WhatsApp


-भूमि विवाद के अधिकतर मामले आये समाने
-एसपी ने कहा, पुलिस आम जन के साथ मित्रवत करेगी व्यवहार
रघुनाथपुर। थाना परिसर में शुक्रवार की शाम एसपी स्वर्ण प्रभात ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमे 18 मामले को लेकर फरियादि एसपी के पास पहुंचे थे। अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित था। सपही के पूर्व पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी अपने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की फरियाद लेकर पहुंची थी। वैसे ही विवेक मिश्रा की पत्नी भी अपनी व्यथा जनता दरबार में एसपी को सुनाई।

एसपी ने भूमि विवाद के मामले को थाना पर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में भेज दिया। जहाँ सीओ मामले को सुलझायेंगे। कुछ मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष अलका सिंह को करवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना पर जनता दरबार का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

आम जन सुलभ तरीके से आकर अपनी बातें रख रहे है। जिसका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार कर रही है। जनता दरबार में सदर डीएसपी दिलीप सिंह, जितेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष अलका सिंह सहित प्रशिक्षु आई पी एस, एएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page