अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरफ्तार,पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरफ्तार,पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। साइबर थाना पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।टीम ने साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया निवासी तनवीर आलम उर्फ हैदर के रूप में हुई है।

साइबर पुलिस की जांच में हैदर का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। इसकी जानकारी देते साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया है,कि गुप्त सूचना मिली कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा साइबर ठग ठगी की रकम निकालने आने वाला है। इस सूचना के आलोक में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया पुल के समीप उक्त व्यक्ति को दबोच लिया गया,जिसकी पहचान हैदर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गये हैदर ने पुलिस को बताया कि वह साइबर ठगी से जुड़े पैसों की निकासी कर सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के जरिए अपने आकाओं तक पहुंचाता था।उसने बताया कि उसका एक साथी झारखंड का रहने वाला मयंक भास्कर है।जो पिछले कई दिनों से मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित भवानी होटल में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। इस सूचना के बाद उक्त होटल में छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये गये। इस पूरे नेटवर्क में हैदर को ठगी की रकम का लगभग 14 प्रतिशत कमीशन में मिलता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैदर अब तक लाखों रुपए की साइबर ठगी कर चुका है।पुलिस ने हैदर के पास से एक मोबाइल फोन और कई बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

जिसकी जांच की जा रही है। हैदर के मोबाइल की जांच के दौरान टेलीग्राम पर “बैंक अकाउंट सोलर सिम कार्ड” नामक एक ग्रुप का पता चला है, जिसमें एक हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस पकड़े गए साइबर ठग से पूछताछ करने में जुटी है।छापेमारी टीम में अभिनव परासर, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना,इंस्पेक्टर मनीष कुमार, इंस्पेक्टर ममुताज आलम, एसआई प्रत्युष कुमार विक्की, प्रियंका कुमारी व शिवम सिंह, सहित अन्य शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page