दिन उठने के साथ धूप खिली और लोगो ने जमकर मनाया नया साल का जश्न

दिन उठने के साथ धूप खिली और लोगो ने जमकर मनाया नया साल का जश्न
Facebook WhatsApp

 
– नववर्ष पर महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

सुगौली/पू.च.। नये वर्ष के अवसर पर गुरुवार को सुबह तो  मौसम  साथ नही दिया, परन्तु दिन उठने के साथ ही धूप निकलने लगी, नतीजतन लोगों के अंदर नववर्ष पर नई उर्जा सामहित होने लगी। फलस्वरूप पिकनीक स्पाॅट पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।  नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सर्दी के बीच खिली धूप के कारण लोग खुलकर घरों से बाहर निकले और नूतन वर्ष का स्वागत पूरे उल्लास के साथ किया। खासकर युवाओं में अलग ही जोश और उमंग नजर आई।
नववर्ष को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में युवक-पिकनिक मनाने के उद्देश्य से अपने घरो से निकलकर पिकनीक के लिए निर्धारित गंतव्य स्थलों की ओर रवाना हो गये। वहीं नगर के प्रमुख स्थल महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में महिला, पुरुष और युवा वर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर “हैप्पी न्यू ईयर” मनाने में मशगूल दिखे। स्टेडियम परिसर में दिनभर रौनक बनी रही और लोग परिवार व मित्रों के साथ समय बिताते नजर आए। हालांकि गुरुवार को आमतौर पर लोग मांसाहारी भोजन से परहेज करते हैं, बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। पूरे स्टेडियम क्षेत्र में खाने-पीने की अनेको दुकानें सजी थी, जहां बर्गर, चाउमीन, पानीपुरी, भजा सहित अन्य लजीज व्यंजनों का लोगों ने रस्सास्वादन किया।   इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्रों में नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page