मोतिहारी की हानिया हुमैरा का बिहार महिला क्रिकेट अंडर-15 टीम में हुआ चयन

मोतिहारी की हानिया हुमैरा का बिहार महिला क्रिकेट अंडर-15 टीम में हुआ चयन
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-15) के लिए ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) से सम्बद्ध खिलाड़ी हानिया हुमैरा(अरेराज) को बिहार अंडर-15 टीम में चयन हुआ हैं।बिहार की टीम 1 जनवरी को पटना से त्रिवेंद्रम(केरल) के लिए रवाना हो गई। बिहार की टीम का पहला मुकाबला 2 जनवरी को बंगाल से होगा। वही 4 जनवरी,6 जनवरी,8 जनवरी व 10 जनवरी को बिहार टीम के सामने क्रमशः हिमाचल प्रदेश,मध्यप्रदेश,तमिलनाडु व महाराष्ट्र की टीम होगी।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) ने हानिया हुमैरा के प्रतिभा पर विश्वास करते हुए टीम का हिस्सा बनाया हैं। हानिया हुमैरा दाये हाथ की तेज गेंदबाज व उपयोगी बल्लेबाज हैं। हानिया ने पूर्व में भी लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया हैं।अपनी उत्कृष्ट गेंदबाजी व बल्लेबाजी के बदौलत उसने टीम को अनेकों मैच में जीत दिलाई हैं।वही हानिया ने बातचीत के क्रम में बताया कि वह इस सत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन से बिहार सीनियर टीम में जगह बनाने का प्रयास करेगी।उल्लेखनीय है कि हानिया के साथ-साथ पूर्वी चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध खिलाड़ी सकीबुल गनी, साबिर खान, बादल कनौजिया को बिहार टीम(मेन्स)का व महिला खिलाड़ी प्रीति कुमारी,अक्षरा गुप्ता को बिहार(वुमेन्स) की जिम्मेदारी बीसीए द्वारा दी गई हैं जो जिले के लिए गौरव की बात हैं।

वही एसजीएफाई(अंडर-19) बिहार टीम में भी इसीडीसीए से सम्बद्ध खिलाड़ी मणिकांत व शिवम कुमार ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया हैं।हानिया के चयन पर बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,एनसीए कोच मनोज कनौजिया, स्पोर्ट्स क्लब सचिव प्रभाकर जयसवाल,अमित कुमार, रामेश्वर साह, इसीडीसीए चयनसमिति सदस्य रामप्रकाश सिन्हा,संजय कुमार टुन्ना,हरप्रीत सिंह सालूजा,वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,गुलाब खान,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,अजय कुमार,प्रकाश कुमार कन्हैया,प्रिंस कुमार,राकेश कुमार इत्यादि ने बधाई व उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page