अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता  

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता  
Facebook WhatsApp


सुगौली। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियो के विरूद्ध  सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक कारोबारी को दबोच लिया। छापेमारी का नेतृत्व खुद थानाध्यक्ष अनीश सिंह कर रहे थे। कुल 160 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में ंथानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, कि थाना क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत मेहवा गांव में एक व्यक्ति शराब की बड़ी खेप लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। नतीजतन त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस बल के साथ मेहवा गांव में छापेमारी की गई।

इस  दौरान बाइक से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक पर लदी 160 लीटर देसी शराब बरामद की गई। वही कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।   जिसकी पहचान मेहवा निवासी रोबिन कुमार के रूप में हुई। बरामद  बाइक की जब जांच की गई तो वह  चोरी की निकली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page