तीन बच्चों को छोड़कर महिला आशिक के संग फरार

तीन बच्चों को छोड़कर महिला आशिक के संग फरार
Facebook WhatsApp

-पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

रघुनाथपुर। शहर के बगल के एक मोहल्ला से एक महिला तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गयी है। फरार महिला के पति ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। उसने कहा है कि उन्हें तीन बच्चे है। जिसमे दो लड़की व एक लड़का है। बड़ी लड़की नौ साल की है। जबकि छोटा पुत्र पांच वर्ष का है।

पीड़ित ने बताया कि वें शहर में टेयुशन पढ़ाने का कार्य करते है। घर पर पत्नी व बच्चे रहते थे। इस बीच श्रीकृष्णगर के किसी व्यक्ति से पत्नी को बातचीत होने लगी। वें ज़ब पढ़ाने घर से निकल जाते थे तो पत्नी भी निकल जाती थी। इस दौरान एक दो बार बच्चे भी साथ गए। जहां बच्चो को उक्त व्यक्ति ने आइसक्रीम खिलाया था। उसने एफआईआर में कहा है कि किसी ने शादी ब्याह करने के लिए उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।

थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताई कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जबकि दो सप्ताह पूर्व एक इसी मुहल्ले से एक बच्चे के साथ घर से फरार महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया था। जिसने कोर्ट में अपने प्रेमी के घर रहने को कही थी। कोर्ट ने उसे प्रेमी के परिजन को सौंपने का आदेश दिया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page