राजद नेता के बाद कांग्रेस नेता हरि सिंह पर कसा कानूनी शिकंजा,10 हजार का इनाम

राजद नेता के बाद कांग्रेस नेता हरि सिंह पर कसा कानूनी शिकंजा,10 हजार का इनाम
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राजद के बाद अब कांग्रेस नेता पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है । पहले नगर निगम की मेयर के पति सह राजद के मोतिहारी विधान सभा के प्रत्याशी रहे देवा गुप्ता पर 1 लाख के ईनाम की घोषणा की गई। वही अब कांग्रेस के नेता हरि सिंह पर पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने 10 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

छतौनी थाने में दर्ज मामले 723 / 25 में वह फरार चल रहे है । इसके अलावे वर्ष 2018,  20 और 2022 के दो रंगदारी और एक एससी एसटी के मामले में कांग्रेस नेता हरिशंकर सिंह उर्फ हरि सिंह छोटा बरियारपुर छतौनी की पुलिस को तलाश है।

चर्चा है कि हरि सिंह के आवास की जमाबन्दी रद्द हो गई है।  ऐसे  में कयास लगाया जाने लगा  है कि कभी भी प्रशासन का बुलडोजर मकान चल सकता है। यहां जाने की हरि सिंह की पत्नी वार्ड पार्षद है। उल्लेखनीय है कि एसपी स्वर्ण प्रभात भू- मफिया, शराब माफियाओं सहित अपराधियों के खिलाफ यंग छेड़ दिया है, फलस्वरुप बड़े-बड़े धनकुबेर  पुलिस की कार्रवाई के जद  में  दिख रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page