सड़क दुर्घटना में दो युवको की मौत से गांव में शोक व्याप्त
बंजरिया। थाना क्षेत्र के फुलवार चौक के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक की पहचान अर्जुन कुमार (18) व मन्नु कुमार साह(26) ब्रह्मपुरा भङवा टोला के रुप में हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि दोनों युवक बीती रात एक ही बाइक से सुगौली से अपने घर ब्रह्मपुरा भङवा टोला आ रहे थे कि फुलवार चौक के पास उनका संतुलन बिगङ गया और बाइक पेङ से टकरा गया जिससे उनकी मौत हो गई।ऐसा समझा जाता है कि अत्यधिक ठंड के कारण उनका संतुलन बिगङ गया जिससे यह घटना घट गई।फिलहाल उक्त घटना से नये साल पर पूरे गांव में शोक व्याप्त है।लोग कह रहे है,कि दोनों दोस्त एक साथ मौत को गले लगा लिए।

