तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर,एक की मौत,चार घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर,एक की मौत,चार घायल
Facebook WhatsApp

रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के बेला नहर चौक के समीप एन. एच. 527 डी पर स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके गाड़ी लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक बेला नहर चौक से सवारी बैठाकर रामगढ़वा की ओर जा रहा था।इसी दौरान सुगौली की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने टेंपो में पीछे टक्कर मार दी और फरार हो गया।

घटना में टेंपो का चालक मुरला निवासी मुमताज मियां कि मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि टेंपो में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। जिसमें बेला गांव निवासी नंदू साह की पत्नी 60 वर्षीय शांति देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है, स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर थोड़ी देर के लिए सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह व अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम को समाप्त कराया व मृतक के शव को कागजी कार्यवाही पूर्ण कर शव पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि फरार स्कॉर्पियो की पहचान करने की कोशिश जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page