वाराणसी में बाइक दुर्घटना में हरसिद्धि के एक युवक की मौत।
परिवार में मचा कोहराम।
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी विपिन चौबे के पुत्र सन्नी कुमार की मौत वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई हैँ। मौत की खबर घर पर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार वाराणसी चाचा के आवास पर एक माह से रह रहा था। दुर्घटना की खबर सुन पत्रकार विपिन चौबे पुरे परिवार के साथ वाराणसी रवाना हो गए है।
सन्नी घर का बड़ा संतान था। उसके निधन पर पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पत्रकार बिनोद सिंह, पत्रकार अजय कुमार, पत्रकार आनंद प्रकाश, पत्रकार पंकज कुमार, पत्रकार विवेक श्रीवास्तव, पत्रकार दिलीप दूबे, पत्रकार रामनारायण सिंह, पत्रकार रामबालक ठाकुर, पत्रकार राजेश सिंह, पत्रकार बृजकिशोर सिंह, पत्रकार शिव तिवारी, पत्रकार राजू सिंह, पत्रकार अभिषेक कुमार, पत्रकार मंसूर अहमद, पत्रकार प्रदीप कुमार, पत्रकार आफताब आलम सहित अनेक लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया हैँ।

