शराब के विरुद्ध छापेमारी में शराब के साथ तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार

शराब के विरुद्ध छापेमारी में शराब के साथ तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना की पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपालचौक, कवलपुर डीह व शंकरसरैया रामासिंह टोला में चला। जिसमे तीन महिला कारोबारी शराब के साथ पकड़ी गई। जबकि एक फरार हो गई। पकड़े गए महिला तस्करों में कवलपुर डीह के बच्चु महतो की पत्नी मानकी देवी, शंकरसरैया रामासिंहटोला के राजेन्द्र महतो की पत्नी प्रतिमा देवी व गोपालचौक के स्व बृजनंदन पासवान की पत्नी बचिया देवी है।

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि मानकी देवी अपने घर मे शराब बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहूंची। पुलिस को देख एक महिला भागने लगी। जिसे पकड़ा गया। घर की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बाल्टी में 20 लीटर और दो तसला में रखे 25 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ। वही दूसरी छापेमारी के लिए प्रतिमा देवी के घर के समीप पुलिस पहूंची। जहां पुलिस को देख वह भागने लगी। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। घर की तलाशी ली गई,तो 30 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।

साथ ही तीसरी छापेमारी बचिया देवी के घर हुई। जहां भागने के क्रम में महिला सिपाही दौड़कर उसे पकड़ ली। बचिया देवी के फूस के घर कि तलाशी ली गई। जहां हरा रंग के प्लास्टिक के केन में भरा हुआ करीब 20 लीटर शराब बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला से पूछताछ की गई। तो बताई की यह शराब शंकरसरैया अहिरटोली के एक कारोबारी से लेकर वह खुदरा में बेचती थी।

इधर कवलपुर डीह में शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान दो लोग सड़क पर शराब पी कर लड़खड़ाते हुए शोरगुल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले कर नाम पता पूछा। एक ने अपना नाम कान्ही टोला के संजय पासवान तो दूसरा मलाही टोला के धर्मेंद्र सहनी बताया। इस दौरान उनके मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच हुआ तो शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page