कमरे के अभाव में बनकटवा सीएचसी में नहीं हो रहा बंध्याकरण
– लैब टेक्निशियन के अभाव में जांच केन्द्र बंद
सिकरहना/पू.च.। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटवा के सीएचसी का दर्जा मिलने के बावजूद सुविधाओं का घोर अभाव है। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के बगल में सीएचसी का भवन निर्माण शुरू हो गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसके निर्माण में एक वर्ष से ज्यादा का समय लगेगा।
फलस्वरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कमरे का अभाव बताया है, जिसके कारण बंध्याकारण का कार्य बंद है। जरूरतमंद महिलाआंे को बंध्याकारण के लिए बगल के घोड़ासहन या छौडादानो स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ रहा है।
वहीं सीएचसी में जांच संबंधित सभी मशीन उपलब्ध है, लेकिन टेक्निशियन के अभाव में जांच केन्द्र बंद है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रामनरेश कुमार ने बताया कि प्रति दिन ओपीडी में 60 से 70 मरीज इलाज के लिए आते है। प्रति माह 100 महिलाओ का प्रसव कराया जाता है। प्रखंड के मठिया भोपत में संचालित एचडब्लूसी में एक सीएचओ तथा एक एएनएम कार्यरत है। वही इनरवा फुलवार एपीएचसी में एक डॉक्टर, दो एएनएम एक एनएम और एक गार्ड है।

