जमीनी विवाद में फायरिंग ,आर्म्स और लाइसेंस जब्त
-कोल्हुअरवा में अधिवक्ता पर फायरिंग का आरोप,5 हिरासत में
मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा में भूमि विवाद में गोली चली है। आपसी विवाद को लेकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्म्स की जब्त कर गोली चलाने वाले को हिरासत में ले लिया।
दोनों पक्ष नगर थाना में पहुंचकर अपनी अपनी दलील दिए है । एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि दोषी के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी। बताया गया है कि अधिवक्ता प्रकाश चौधरी ने गोली चलाई है। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।वही एक व्यक्ति दिलीप कुमार के घायल होने की बात सामने आई है। एसपी ने बताया है कि मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अधिवक्ता प्रकाश चौधरी भी शामिल है। वही हथियार के साथ लाइसेंस भी ज़ब्त किया गया है।

अधिवक्ता प्रकाश चौधरी जदयू नेता भी है।लाइसेंसी पिस्टल निकाल हवाई फायरिंग कर के दहशत फैलाने का आरोप है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। मामले में बंजरिया सिंघिया गुमटी के रहने वाले दिलीप कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिलीप का कहना है कि उन्होंने मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव में जमीन खरीदी है। उस जमीन पर कंट्रक्शन का काम चल रहा है। इस बीच प्रकाश चौधरी पिस्टल व राइफल लेकर आये। मजदूरों को डरा-धमका कर काम बंद कर दिया।
मंगलवार को वकील से मिलने के लिए बुलाये थे। उनके बुलाने पर मंगलवार दोपहर उनसे मिलने गया। दिलीप का आरोप है कि कोल्हुअरवा में उनसे मिलने पहुंचा तो उन्होंने मारपीट की। पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया, उसके बाद हत्या की नियत से गोली चलायी, जो कनपट्टी के पास से होकर निकल गयी।बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

