डीडीसी ने मिलरो को दिए कई निर्देश,सुधार को लेकर मांगा सुझाव
मोतिहारी। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, निबंधित सभी राइस मिलर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन भवन के सभागार में धान अधिप्राप्ति समीक्षा बैठक की।
उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी निबंधित राइस मिलरो से मिल संबद्धता को लेकर सुझाव व शिकायत को लेकर जानकारी मांगी। जिस पर सभी उपस्थित मिलर एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
उप विकास आयुक्त ने मिलों की पैक्स से दूरी एवं मिलिंग क्षमता के आधार पर समानुपातिक संबद्धता पैक्सो का निर्देश दिया। सभी मिलर को एडवांस सीएमआर तैयार रखने का निर्देश दिया, ताकि एआरके सप्लाई होते ही सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को त्वरित गति से की जा सके।

