आग से झुलसी वार्ड सदस्य महिला की  मौत

आग से झुलसी वार्ड सदस्य महिला की  मौत
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया। प्रखंड क्षेत्र के चरगांहा पंचायत के वार्ड तीन की सदस्या मीरा देवी(50) की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गयी। वह दर्शन पासवान की पत्नी थी। मृतक महिला के देवर शिक्षक नेता दुर्गा पासवान ने बताया कि विगत 22 दिसम्बर को वह कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए स्नान कर ठंड से बचने के लिए पुआल जलाकर आग तापने लगी। इसी दौरान पीछे से उनकी साड़ी में आग लग गयी।

आग से वह बुरी तरह झूलस गयी। मोतिहारी के चिकित्सको ने पटना रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वें अपने पीछे पुत्र टुना कुमार व मुकेश पासवान सहित पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। निधन पर विधायक कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page