तुरकौलिया बाजार में अतिक्रमित 250 पक्का निर्माण पर चला बुलडोजर

तुरकौलिया बाजार में अतिक्रमित 250 पक्का निर्माण पर चला बुलडोजर
Facebook WhatsApp


– भारी पुलिस बलों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू

तुरकौलिया। प्रखंड में अतिक्रमण हटाने के तीसरे फेज में सोमवार को तुरकौलिया बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला। सोमवार को करीब 250 मकान व दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इस दौरान अंचल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बलो की तैनाती कराई थी।

सीओ संतोष कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के पहले तुरकौलिया बाजार में 22 से 24 दिसम्बर तक अंचल अमीन व सर्वे अमीन द्वारा पैमाइस कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित किया जा चुका है। अतिक्रमणकरियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है।

करीब 250 मकान व दुकान को तोड़े गये है। देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का काम चला। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण 30 दिसम्बर तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। प्रशासन की उक्त कार्रवाई से हड़कंप है। वहीं
 मकान टूटते  देख  घर की महिलाएं रोती-बिलखती  दिखी।  सीओ ने बताया कि कुछ लोग पट्टा दिए है, जिसकी जांच के लिए जिला को भेजा जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरकौलिया गांधीघाट, महनावा बाजार सहित अन्य चैक चैराहा से अतिक्रमण हटाने का काम होगा। ग्रामीणों ने कहा है कि तुरकौलिया चैक स्थित यूनिक प्रेस से गांधीघाट जाने वाली सड़क में अतिक्रमण है, उसे प्रशासन हटाने का काम करे। वही तुरकौलिया में जिला परिषद की भूमि से अतिक्रमण हटाने का डीडीसी द्वारा आदेश सीओ को दिया गया है। फलस्वरूप अतिक्रमण मुक्त कराने की कावायद तेज कर दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page