राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न
Facebook WhatsApp

आदापुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विवेकानंदपुरी, आदापुर मे आयोजित ‘प्राथमिक शिक्षा वर्ग रविवार को संपन्न हुआ।

समापन समारोह में रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की शाखाएं अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संस्कार देश को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम हैं।

विधायक सिन्हा ने जोर दिया कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है, और इस दिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक, उत्तर बिहार, प्रो. राजकिशोर सिंह सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रारम्भिक शिक्षा वर्ग के उद्देश्यों, प्रशिक्षण की उपयोगिता और समाज में स्वयंसेवकों की सकारात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

समापन सत्र में प्रशिक्षणार्थियों के अनुशासन, कार्यकुशलता और संगठनात्मक चेतना की सराहना की गई। यह कार्यक्रम राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page