मानव तस्करी रोकने को लेकर एसएसबी का कार्यशाला संपन्न

मानव तस्करी रोकने को लेकर एसएसबी का कार्यशाला संपन्न
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा कार्यक्षेत्र के सीमा चौकी महुआवा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिक कार्यशाला हुई। अध्यक्षता एसएसबी वाहिनी कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने की। जिसमें जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के द्वारा बलकर्मियों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने मानव तस्करी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक बड़ा संगठित अपराध है। जिससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं, खासकर महिलाएं और बच्चे इसके शिकार होते हैं। इसके खिलाफ रोकथाम, बचाव और पुनर्वास के लिए भारत सरकार की कई संस्थाएं काम कर रही हैं। साथ ही हम अपने बलकर्मियों को भी समय-समय पर ऐसे ही कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इसके संकेतों और तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page