चार शराब कारोबारी गिरफ्तार,60 लीटर विदेशी शराब जब्त
कोटवा। भोपतपुर पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए शराब बरामदगी और कारोबारियों की गिरफ्तारी कर रही है।पिछले दो दिन में तकरीबन 300 लीटर शराब के साथ 3 बाइक जब्त की गई है थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालते हुए लगातार उनके विरुद्ध आपरेशन चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भोपतपुर के बझिया खुर्द से 60 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। जिसमें बैरल सलेक्ट और बिलिंडर प्राइड की कुल 81 बोतल शामिल है। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की बरामद किया गया है।
इस दौरान जो कारोबारी पकड़े गए है उनमें देवी लाल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता हीरा लाल यादव , संतोष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता भुआली दास , राहुल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता हरिदास तीनों ग्राम जसौली , थाना कोटवा और इरशाद आलम उम्र 19 वर्ष पिता अमरुलाह अली ग्राम खीजुर्पूराह थाना केसरिया को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे 46 पैकेट प्रत्येक 5 लिटर कुल मात्रा 230 लिटर देशी शराब एवं 03 मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ कालिया को भोपतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा।

