विद्युत तार चोर गैंग का थावे चोरी कांड से कनेक्शन

विद्युत तार चोर गैंग का थावे चोरी कांड से कनेक्शन
Facebook WhatsApp


-एनकाउंटर में घायल चोर निकला मोतिहारी का
-सीसीटीवी में दिखा था दीपक के साथ इंजमामुल
– एसपी स्वर्ण प्रभात के इनपुट पर गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मोतिहारी। चकिया पुलिस ने हाल ही में बिजली तार चोरी के एक गैंग का खुलासा किया था, जिसमें मुख्य आरोपी गोपालगंज जिले का था। उससे पूछताछ के आधार पर थावे देवी मंदिर में हुई चोरी का इनपुट मिला, जिसको लेकर पूरी जानकारी मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गोपालगंज पुलिस को उपलब्ध कराई। जाहिर है कि उक्त इनपुट के आधार पर गोपालगंज की पुलिस को इस तरह की बड़ी सफलता हाथ लगी है, चोरी के आरोप में गोविंदगंज का इंजमामुल गिरफ्तार किया गया। इन दिनों इंजमामुल भोजपुर जिले में रह रहा था, जहां उसका ननिहाल बताया जा रहा है। वह अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कांड का मास्टर माइंड इंजमामुल आलम पुलिस की जबाबी गोली से घायल हो गया। फिलहाल  गोपालगंज सदर अस्पताल में वह इलाजरत है। थावे मंदिर मामले में जिस इनजमामुल का पुलिस ने एनकाउंटर किया है, उससे चकिया विद्युत तार चोरी गैंग का सीधा कनेक्शन है। थावे मंदिर में चोरी करने वाले अपराधी इंजमामुल को पुलिस ने थावे थाने के रिखई टोला में एनकाउंटर किया। सूचना पर रेड करने गई पुलिस टीम पर वह सहयोगियों के साथ फायरिंग कर दिया, जिसको लेकर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। उसकी निशानदेही पर ही चोरी हुई माता की मुकुट का कुछ भाग बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व चकिया से तार चोरी मामले में पकड़े गए चोरों से थावे मंदिर चोरी का इनपुट मिला था, मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात एवं पकड़ीदयाल डीएसपी चंदन कुमार के द्वारा आरोपी का इनपुट गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित को भेजा गया था। यहां जाने की एसपी श्री प्रभात इसके पूर्व गोपालगंज में एसपी थे, फलस्वरूप इस चोरी की घटना को चैलेंज के रूप में लेकर काम कर रहे थे। नतीजा भी बेहतर निकला, फलस्वरूप एसपी गोपालगंज के निर्देश पर   एक एसआईटी का गठन किया गया। इजमामूल आलम इस जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर का रहने वाला है। उसके सहयोगी दीपक राय की पूर्व में गिरफ्तारी हुई थी। 17 दिसंबर की रात प्रसिद्ध थावे माता मंदिर में सोने की मुकुट, हार, छतरी की चोरी हुई थी। इस बीच सीसीटीवी में दीपक और इंजमामुल की पूरी गतिविधि कैद हुई थी। इस प्रयास के लिए खासकर माता पर भरोसा करने वाले पुलिस को साधुवाद दे रहे है।

– गोपालगंज सिधवलिया के सर्वेश और विनोद से मिला था इनपुट

पुलिस ने चकिया थाना क्षेत्र के घासी पाकड़ गांव में रेड कर के बिजली की तार और उपकरण चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बिजली के तार सहित कई अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार गोपालगंज सिधवलिया के सर्वेश कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ कर चोरी को लेकर कई अहम जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद सिधवलिया का विनोद, पिपराकोठी थाना क्षेत्र का रंजन कुमार, कोटवा के बेलवा माधव का बबलू कुमार और चकिया घासी पाकड़ के मुन्ना की गिरफ्तारी हुई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page