लाखों की पानी टंकी शो-पीस साबित, ग्रामीणों को नही मिल रहा पीने का पानी  

लाखों की पानी टंकी शो-पीस साबित, ग्रामीणों को नही मिल रहा पीने का पानी  
Facebook WhatsApp


बनकटवा। बिजली के अभाव में बनकटवा गांव में बना प्याऊ महीनों से बन्द है। जून- जुलाई में जब पानी लेबल डाउन हो चूका था। गांव की अधिकांश चापाकल पानी देना बन्द कर दिया था, तब पंचायत द्वारा घनी आबादी वाले मुहल्ले में प्याऊ लगाया गया। उस समय ग्रामीण प्याऊ लगने से काफी खुश थे, जाहिर है लोगों में 300 फीट गहरे पानी को रिफाइन कर स्वच्छ जल पीने की आश जगी होगी।

लेकिन महीनों बीतने के बाद भी प्याऊ बंद होने से वे अब निराश है। प्याऊ बनाने में  4 लाख से ज्यादा की राशि खर्च है। बावजूद प्याऊ शोभा की वस्तु बनकर खड़ी हैै। वार्ड सदस्य अजय कुमार ने बताया कि प्याऊ से रिफाइन पानी निकलेगा साथ हीं जाड़े के दिनों में गर्म और नॉर्मल पानी भी निकलेगा। फिर गर्मी में ठंडा पानी, लेकिन पंचायत का काम है, बिजली का कनेक्शन लेना और प्याऊ को चालू करना। इस संबंध में कनीय अभियंता शहनाबाज ने बताया कि शीघ्र बिजली कनेक्शन लेकर उसे चालू किया जायेगा। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page