पुलिस छापेमारी दो शराब भठ्ठियां ध्वस्त,तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस छापेमारी दो शराब भठ्ठियां ध्वस्त,तीन तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। थाना क्षेत्र भादा पंचायत के दामोवृति चंवर में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने नदी में नाव से पहुंचकर छापेमारी किया, छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया, छापेमारी के क्रम में पुलिस ने अर्धनिर्मित शराब की घोल करीब दो हजार लीटर  को विनष्ट किया, नदी में बने टीले से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए, इसके अलावा 35 लीटर  देशी चुलाई शराब भी बरामद किया गया।इस मामले में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त  तस्कर रामदेव राम, गुड्डू सहनी एवं गोलू सहनी को गिरफ्तार किया है, सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसकी पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दमोह भारती चैहान में बने तिल और झाड़ी में गुप्त तरीके से अवैध भट्टी का संचालन किया जाता है, जिसकी सूचना पर तीन गठित टीम के साथ  कार्रवाई की गई।  गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिसिया  अभियान जारी रहेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page