पियक्कड़ों के खिलाफ में सख्त एक्शन, छः पियक्कड़ गिरफ्तार

पियक्कड़ों के खिलाफ में सख्त एक्शन, छः पियक्कड़ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

आदापुर। नेपाल सीमा क्षेत्रों में लगातार शराब माफियाओं एवं शराब पियक्कड़ो के खिलाफ थाना प्रभारी का एक्शन बदस्तूर जारी है, थाना अध्यक्ष पप्पू पासवान ने अपने जवानों के साथ गश्ती के दौरान 6 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आरोपी बरवाडीह गांव निवासी भूषण यादव के पुत्र दिनेश कुमार, रम्मू यादव के पुत्र विनय कुमार, जिनिस यादव के पुत्र कृष्ण लाल यादव तीनों एक ही गांव के है।

वहीं दुसरी ओर कलैया बारा नेपाल के हरपुर बलुआ निवासी उद्दीन अंसारी के पुत्र राजन अंसारी, थाना सिमरा बारा नेपाल कंचनपुर निवासी जाकिर अंसारी के पुत्र अरमान अंसारी, हरपुर थाना के रामपुर निवासी रामा प्रसाद के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है,

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page