बीरछपरा में आमसभा का आयोजन

बीरछपरा में आमसभा का आयोजन
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी। विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रखंड क्षेत्र के चांदसरैया स्थित सामुदायिक भवन में हुई। आमसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार ने की।

इस आमसभा में 125 दिनों तक मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराने, आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिलता है, तो लाभार्थी को बेरोजगारी भत्ता देने, बुवाई और कटाई के मौसम में श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 60 दिनों की विराम अवधि का प्रावधान के बारे में बताया गया।

मुखिया हेमंत कुमार ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी। इस अवसर पर उपमुखिया मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य संजय शर्मा, पवन गुप्ता, अवध महतो, ललन पासवान, चंद्रिका पासवान, अजय सिंह, गुड्डू कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page