गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादा विरासत एवं बलिदान के लिए रहेंगे यादगार: राधा मोहन

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादा विरासत एवं बलिदान के लिए रहेंगे यादगार: राधा मोहन
Facebook WhatsApp


-भाजपा युवा मोर्चा की ओर से वीर बाल दिवस का आयोजन

मोतिहारी। भाजपा संसदीय कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान की अध्यक्षता एवं कमल क्लब के अध्यक्ष सनी सिंह के संचालन में हुई।

उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरू गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया कि दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

श्री सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

हम माता गुजरी और श्री गुरू गोविन्द सिंह की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करूणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा ने संबोधित किया।

उक्त अवसर पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, नीता शर्मा, मीना मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं विनोद कुशवाहा, संजू निषाद,ऋषभ झा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांशु मिश्रा ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page