नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सिकरहना। नेपाल सीमावर्ती जितना थाना पुलिस ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने सैनिक रोड पर लालबाबू के पोखरा के पास से अवैध नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घोड़ासहन थाना अंतर्गत पोखरिया निवासी विवेक कुमार पिता रामभरोस के रूप में हुई है। तस्कर के पास से कुल 54 लीटर शराब मिली है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

