तीन पंचायतो में बन रहा पंचायत सरकार भवन, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत बिजबनी उत्तरी, निमोईया पूर्वी और गोलापकड़िया पंचायतो मे पंचायत सरकार भवन का निर्माण काफी तेजी से हो रहा हैं। सरकार का लक्ष्य अगले तीन चार महीनो मे भवन को पूरा करने का हैं, ताकि सभी योजनाओं और सेवाओं को एक छत के नीचे लाया जा सके, जिससे ग्रामीणों को ब्लाक के चक्कर नहीं लगाने पड़े गुणवत्तापूर्ण भवन का निर्माण करने के लिए मिशन मूड मे काम हो रहा हैं। उसका मुख्य उदेश्य हैं की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सक। आरटीपीएस काउंटर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाती, आवासीय, विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन सभी सुविधाएं पंचायत सरकार भवन ने किया जा सके।

