दो युवको के बीच विवाद में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

दो युवको के बीच विवाद में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर
Facebook WhatsApp


-मामलो की छानबीन में जुटी पुलिस
चिरैया। थाना क्षेत्र के माधोपुर कोरैया टोला में दो युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है। तत्काल ग्रामीणों ने इलाज के लिए चिरैया सीएचसी में भर्ती कराया। बावजूद उसकी नाजुक स्थिति को देख सीएचसी के डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया है। जहां एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान उक्त गांव निवासी विश्वनाथ बैठा के पुत्र 22 वर्षीय सुबोध कुमार के रूप में हुई है। जिसे शरीर में कई जगहों पर चाकू लगी है। चाकू मारने का आरोप चुल्हाई महतो के पुत्र ध्रुव कुमार (20वर्ष) पर लगाया गया है। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस पहुंच एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आवेदन पत्र नही देने के कारण घटना के स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम है कि ये लोग देर शाम घटनास्थल के समीप गांजा पी रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच तीखी बहस हो गई। परिणाम स्वरूप आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दे दिया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है, उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज फौरी कार्रवाई की जायेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page