सुगौली में पुलिस ने बोलेरो पर लदी 93 किलो गांजा किया बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार

सुगौली में पुलिस ने बोलेरो पर लदी 93 किलो गांजा किया बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp




पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एनएच पर श्रीपुर के पास छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का 93 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से गांजा की बड़ी खेप सुगौली की ओर लाई जा रही है,जिसे यहां कहीं डिलीवरी दी जानी थी। सूचना के सत्यापन के बाद श्रीपुर क्षेत्र में वाहन जांच शुरू की गई, इसी क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 93 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के गुदर साह और राजेश साह तथा श्रीपुर निवासी इमरान अंसारी के रूप में की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गांजा नेपाल से लाया जा रहा था और स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई की जानी थी। डीएसपी ने यह भी संकेत दिया कि इस तस्करी नेटवर्क में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गुदर साह का गांजा तस्करी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट चुका है और जेल से छूटने के बाद दोबारा तस्करी के धंधे में शामिल पाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वही इस अभियान में थानाध्यक्ष अनीस कुमार सिंह अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज सहित पुलिस बल मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page