एसपी ने की सुनवाई, पुलिस कर्मियों की समस्याएं का किया समाधान
मोतिहारी। एसपी कार्यालय के नजदीक स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात के अलाव डीएसपी हेडक्वार्टर, रिजर्व और साइबर डीसपी भी उपस्थित रहे। इस पुलिस सभा का उद्देश्य है कि किसी भी पुलिस वाले की कोई भी समस्या हो, उसे सुलझाया जाये। ऐसे में पुलिस सभा में उपस्थित पुलिसकर्मियों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया।

जहां समस्याओं का सार्थक निदान की दिशा में पहल की गई। एसपी श्री प्रभात ने कहा कि पुलिस को नौकरी में हर समय सक्रियता जरूरी होती है, ऐसे में परेशानियां भी आती है। जिसको लेकर यह पुलिस सभा आयोजित की गई थी, ताकि किसी को भी किसी तरह की शिकायत हो तो उसे दूर करने की दिशा में यथा संभव पहल किया जाये।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के तहत निदान किया जायेगा। इसके साथ ही समय समय पर पुलिस सभा का आयोजन होता रहेगा। इस पुलिस सभा मे अधिकारी से लेकर सभी स्तर के पुलिसकर्मी उपस्थित हुए।

