अटल जी के नेतृत्व में भारत की मजबूती विश्व मंच पर दर्ज हुई: राधामोहन
– काव्यांजलि के माध्यम से समारोहपूर्वक दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी। शहर स्थित राजेन्द्र नगर भवन में अटल स्मृति सम्मेलन के माध्यम से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ. नसीम अहमद नसीम जबकि संचालन डॉ. अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रणेता और एक दूरदर्शी राजनेता, प्रखर पत्रकार, ओजस्वी वक्ता और अतिसंवेदनशील कवि थे। उनके नेतृत्व में भारत की मजबूत उपस्थित विश्व मंच पर दर्ज हुई। वे अपनी वाणी से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनका स्मरण आते ही उनकी सौम्य छवि आंखों में तैर जाती है।

ग्वालियर की गलियों से निकल कर प्रधानमंत्री बनने की इस यात्रा में अनेक पड़ावों से गुजरते हुए अटल जी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व को अहर्निश साधना के साथ जिन ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उन्हें शब्दों में बांधना कठिन है। कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत गौरव गाथाश् का आजीवन गान करते रहे। भारतीय राजनीति में विपक्ष में रहते हुए जितने लोकप्रिय और सर्वप्रिय अटल जी रहे।
वे जबतक सदन में विपक्ष या सत्ता में रहे, तब तक सदन के राजनीतिक नायक ही रहे, इसीलिए उन्हें ,अजातशत्रु, कहा जाता है। कवि सम्मेलन की शुरुआत बिहार प्रार्थना गीत के रचयिता एमआर. चिश्ती के बिहार प्रार्थना से हुई। जिसको श्रोताओं ने खूब सराहा। अध्यक्ष कवि डॉ. नसीम अहमद नसीम ने शहरों में इजतिराब का मंजर भी देखिए, सहमे हुए हैं।
गांव के घर-घर भी देखिए, देखा है मुझको आपने बाहर से हर घड़ी, मौका मिले तो झांक के अंदर भी देखिए … का पाठ किया।
कार्यक्रम में अरुण गोपाल, गुलरेज शहजाद, डॉ. सबा अख्तर शोख, डॉ. सुनील चम्पराणी, कलीमुल्लाह कलीम, सत्येंद्र गोविंद, आकाश मौर्या ने अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्यांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रमोद कुमार, कृष्णनंदन पासवान, सचिंद्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मोहिब्बुल हक, मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, अब्दुल कलाम, बबलू पासवान, नीता शर्मा, डॉ. हेना चंद्रा, साजिद रजा, पंकज सिन्हा, ऋषभ झा, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, लड्डू सिंह बनिहारा, डीके आजाद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

