मोतिहारी पुलिस ने साल के अंत में 112 लोगो के चेहरो पर लौटाई मुस्कान

मोतिहारी पुलिस ने साल के अंत में 112 लोगो के चेहरो पर लौटाई मुस्कान
Facebook WhatsApp


-धारक ने बोला,थैंक्यू मोतिहारी पुलिस  
मोतिहारी। आॅपरेशन मुस्कान के तहत एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस की टेक्निकल सेल और जिले के सभी थानेदार के सहयोग से 112 खोया या चोरी हुआ मोबाइल फोन उसके वास्तविक धारकों को सौंपा है।एसपी श्री  प्रभात ने सभी को उनके मोबाइल फोन अपने कार्यालय के समीप स्थित सभागार में सौंप दिया। उक्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 21 लाख बताई गई है।

जिनके मोबाइल मिले है उनमें विधार्थी 31, गृहणी 6, किसान 8, नौकरी पेशा वाले 8, व्यवसाई 17 शामिल हैं। जिनके गुम हुए मोबाइल फोन उनके हाथ दुबारा मिला है, मोबाइल धारक मोबाइल पाकर  खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। लोगो ने कहा कि थैंक्यू मोतिहारी पुलिस।

अबतक आॅपरेशन मुस्कान के तहत कुल 18 चरण में 1739 मोबाइल फोन रिकवर हुए है,  जिसका अनुमानित कीमत 3 करोड़ 61 लाख 64 हजार बताई गई है। मोतिहारी पुलिस की इस पहल की लोग मुक्तकंठ से सराहाना कर रहे है।  पुलिस की स्पेशल टीम में एसआई अमरजीत कुमार एएसआई निक्कू कुमार सिंह, सिपाही ललन कुमार, महिला सिपाही डेजी कुमारी शामिल रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page