चिकित्सक बन रश्मि ने बारमसवा गाँव का नाम किया रौशन
-डॉ रश्मि ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सीएचसी में लिया योगदान।
-चिकित्सक के रूप में पहली पोस्टिंग होने पर पिता गाँव में बाँट रहे है मिठाईया
हरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र के ओलाहा मेहता टोला पंचायत के बारमसवा गाँव की रश्मि कुमारी चिकित्सक बन गाँव का नाम रौशन किया है। चिकित्सक के रूप में डॉ रश्मि का पहली पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में हुई है। उसके पिता संजय कुमार राय प्राइवेट स्कूल के शिक्षक है, जबकि माँ सरोज देवी गृहणि है।
रश्मि 2015 में बालगंगा स्थित एमएस मेमोरीयल स्कूल से इंटर कर नीट की तैयारी में जुट गयी। उसे बचपन से ही डॉक्टर बन गरीबो को सेवा करने का जूनून था। साधारण परिवार रहते हुए उसके पिता अपनी पुत्री के अभिलाषा को पूरा करने के लिए कोटा भेज दिए। रश्मि 2018 में नीट क्वालिफाई की। उसका एडमिशन संस्कृति यूनिवर्सिटी मथुरा में हुआ। वह वही से बीएएमएस की। 2023 में पढ़ाई पूरी कर वह दिल्ली से इंटरशिप किया। उसने आयुष चिकित्सक का परीक्षा दिया। जिसमे वह पास हो गयी। डॉ रश्मि सीएम नीतीश कुमार के हाथो नियुक्ति पत्र लेकर 19 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी सीएचसी में आयुष चिकित्सक के रुप में योगदान दी है।
उसने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। सरकारी चिकित्सक बनने पर उसके पिता श्री राय गाँव में मिठाईया बांटकर ख़ुशी का इजहार किया है। इधर विधायक कृष्णनंदन पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व सरपंच विक्रमा चौधुर, अभिषेक ठाकुर, सुशील कुमार सहित अन्य ने कहा है कि गाँव की बेटी चिकित्सक बन इलाके का नाम रौशन किया है।

