कन्छेदवा में शुरू हुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूनामेंट

कन्छेदवा में शुरू हुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूनामेंट
Facebook WhatsApp


-उद्घाटन मैच में सेमरा ने छपवा को 172 रन से हराया।
-टूर्नामेंट देखने के लिए खेल प्रेमियों की उमड़ी भीड़
हरसिद्धि।कनछेदवा हाई स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूनामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता ई कुंदन पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, मार्कण्डेय कुशवाहा व पूर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला छपवा बनाम सेमरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सेमरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में बिना विकेट खोए 287 रन बनाई। बल्लेबाजी में शाहबाज ने सर्वाधिक नाबाद 162 रन बनाए। वहीं घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मिठू ने पांच विकेट लिए साथ ही 83 रन बनाए।

जवाब में उतरी छपवा की टीम महज 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इस तरह सेमरा की टीम ने 172 रनों से इस मैच को जीत लिया। मिठू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अम्पायर की भूमिका में विकी कुमार व धीरज थे। वहीं कॉमेंटेटर की भूमिका में शिवम सिंह भास्कर व राणा सिंह थे। मौके पर भीम कुशवाहा, विकी कुमार, राजा सिंह गोलू कुमार विनीत कुमार सिद्धू सिंह, रम्भु सिंह, बिपिन कुमार के साथ हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। टूर्नामेंट देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page