तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के विकासात्मक योजनाओं का हुआ जाँच, मिली अनियमितता।

तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के विकासात्मक योजनाओं का हुआ जाँच, मिली अनियमितता।
Facebook WhatsApp


-पंचायत सरकार भवन के निर्माण में लोकल बालू का हो रहा था मिलावट।
-कार्यपालक पदाधिकारी सदर ने किया जाँच।
-सूचना के बावजूद जाँच के समय पंचायत से गायब मिले पंचायत सचिव व मुखिया


तुरकौलिया। कार्यपालक पदाधिकारी सदर ने बुधवार को तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के विकासात्मक योजनाओं का जाँच किया। जाँच के दौरान बन रहे पंचायत सरकार भवन में लोकल बालू का मिलावट पाया गया। वें मठवा में हुए पीसीसी सड़क का भी अवलोकन किये। इस दौरान वें ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। नलजल योजना की जानकारी हासिल की।

मौके पर कोरईया के अनीश आलम ने कहा कि यहाँ योजनाओं की राशि बंदर बाँट की गयी है। हालांकि योजनाओ के जाँच करने की तिथि कार्यपालक पदाधिकारी ने पूर्व में ही निर्धारित किये थे। योजना के जाँच के समय पंचायत सचिव, लेखपाल, तकनिकी सहायक, मुखिया को रहने के लिए बीडीओ को पत्र देकर निर्देशित किये थे। बावजूद सीओ को छोड़कर कोई कर्मी जाँच के समय उपस्थित नहीं मिले।

अब्दुल क्यूम ने बताया कि जाँच में. सहयोग के लिए पंचायत के सभी कर्मी को रहने का आदेश दिया गया था। लेकिन सभी गायब मिले। उन्होंने बताया कि भौतिक जाँच किया गया है। सबंधित सभी लोगों को नोटिस देकर बुलाकर अभिलेख का अवलोकन कर जाँच किया जायेगा।

मालूम हो कि अनीस आलम ने डीएम, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी को आवेदन देकर पंचायत के योजनाओं में अनियमितता की शिकायत किया था। जिसके आलोक में जाँच करने कार्यपालक अधिकारी पहुंचे थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page