रघुनाथपुर पुलिस ने की छापेमारी, 320 लीटर देशी शराब व तीन बाइक बरामद,एक शराब कारोबारी पकड़ाया
तुरकौलिया।रघुनाथपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 320 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। वही तीन बाइक भी जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर भी पकड़ा गया है। पकड़ा गया तस्कर हरदिया का जम्मू बैठा है। वही करीब आधा दर्जन अन्य तस्करों पर भी केस दर्ज हुआ है।
थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताई की पहली छापेमारी रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम के समीप हुई। जहां दो बाइक पर बोरा में रखकर ले जा रहे 150 लीटर शराब बरामद हुआ। जबकि पुलिस को देख चार तस्कर फरार हो गए। दूसरी छापेमारी रघुनाथपुर मिडिल स्कूल पासवान टोला के पास हुई। जहां प्लास्टिक के बोरा में लगभग 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ और एक मोटरसाइकिल जब्त हुआ। इसमें भी 2 तस्कर फरार हो गए।
तीसरी छापेमारी हरदिया गांव में एक बांसवारी के समीप हुई। जहां से 1 बाल्टी और 2 गैलन में रखा 120 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। वही कारोबारी जम्मू बैठा को गिरफ्तार किया गया। इस मामलें में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि फरार अन्य तस्करों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

