जनता दरबार में पहुंचे एसपी,70 फरियादियों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में पहुंचे एसपी,70 फरियादियों की हुई सुनवाई
Facebook WhatsApp


रक्सौल। थाना परिसर में बुधवार को संध्या 5 बजे से पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 70 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में एक-एक कर फरियादियों की बात सुनते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, एसआई लाल बहादुर राम, विकास कुमार पासवान, रवि कुमार, मेराज खान, कौशलेश पांडे, सुधीर कुमार, संजय कुमार, भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं सैकड़ों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page