बालगंगा में टेम्पो बाइक की टक्कर, एक युवक जख़्मी
मोतिहारी।रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एमएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल बालगंगा के समीप बाइक और टेंपो में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि उसकी पहचान नही हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालगंगा के समीप एक निजी स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। जहां बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह बेहोशी का हालात में था। ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताई की इसकी सूचना नही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

