डीएम ने किया अरेराज में बन रहे आईटीआई भवन का निरीक्षण, ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश

डीएम ने किया अरेराज में बन रहे आईटीआई भवन का निरीक्षण, ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के साथ बुधवार को अरेराज में बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत नवनिर्मित हो रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का औचक निरीक्षण किया।

करीब 28.03 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस संस्थान के प्रशासनिक भवन, कर्मशाला, स्टाफ हॉस्टल और बालक छात्रावास के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए डीएम ने प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रशासनिक भवन और प्राचार्य आवास का काम अंतिम चरण में है, जबकि छात्रावास और अन्य ब्लॉकों का निर्माण तेजी से चल रहा है।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं और संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि मार्च 2026 की तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए संपूर्ण परिसर का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। इस मौके पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा और डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page