नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने बताया हेलमेट की उपयोगिता

नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने बताया हेलमेट की उपयोगिता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात , साइबर एवं ट्रैफिक डीएसपी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया। दरअसल बच्चे नाटक के माध्यम से सड़क पर सुरक्षित चलने को लेकर लोगों को संदेश दे रहे थे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान भी उपस्थित थे।

बताया गया है कि माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कचहरी चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिसमें हेलमेट नहीं पहनने वालों के दुर्घटनाग्रस्त होने के परिणामों का बारीकी से नाट्य कला के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। बच्चों ने अपने अभिनय से लोगों को बताया कि सड़क पर चलने में सावधानी बरतना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। इसके अलावे बाइक पर चलने वाले निश्चित तौर पर हेलमेट लगावे। इस मौके पर भारी संख्या में लोगो की मौजूदगी रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page