जनता के साथ जुड़ कर रहना ही किसी नेता की असली पहचान : नितिन नबीन

जनता के साथ जुड़ कर रहना ही किसी नेता की असली पहचान : नितिन नबीन
Facebook WhatsApp

पटना।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कई अह्म बातें साझा कीं।उन्होंने कहा कि जनता के साथ जुड़कर रहना ही किसी नेता की असली पहचान है।

स्थानीय मिलर हाईस्कूल मैदान में नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से विकास के वो मायने लिखने वाला है जिसमें बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार और बड़े पैमाने पर निवेश के अवसर होंगे। बिहार को आगे ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि `हम 202 के जनादेश पर खड़े हैं तो हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यकर्ता एक्टिव रहें। बिहार में बहुत जल्द पंचायत चुनाव होने वाले हैं। अपने-अपने क्षेत्र में जाइये और जनता से जुड़कर काम करिए।’

नितिन नबीन ने कहा कि `आज के समय में पार्ट टाइम राजनेताओं का दौर समाप्त हो चुका है, फुल टाइम राजनेता बनना पड़ेगा। पार्ट टाइम से काम नहीं चलेगा।” उनका मानना है कि एक नेता को जनता के बीच समय बिताना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान देने के लिए हमेशा सक्रिय रहना चाहिए।

नितिन नबीन ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि `राहुल गांधी बार-बार देश को अपमानित कर रहे हैं और उनका राजनीतिक नजरिया कभी जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं लगता। बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव भी पार्ट टाइम राजनेता हैं।’

पटना में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नितिन नबीन ने कहा, “बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे जनता के बीच आने का अवसर मिला।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के भीतर अनुशासन और मेहनत बनाए रखने का संदेश दिया। युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल कार्यालयों में बैठकर राजनीति नहीं की जा सकती। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान देना ही सच्चा नेतृत्व है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नितिन नबीन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में पार्टी की मजबूती का सबसे बड़ा श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हमेशा जनता के साथ जुड़े रहें और पार्टी की नीतियों को सही ढंग से जनता तक पहुंचाएं।

इससे पहले उनके पटना आगामन पर रोड शो और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। नितिन नबीन ने स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके शब्दों ने उन्हें प्रेरित किया है और वे पार्टी के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page