कोटवा लाइन होटल संचालक के पिता को धीरज ने मारी थी गोली , गिरफ्तार विकास ने खोले राज

कोटवा लाइन होटल संचालक के पिता को धीरज ने मारी थी गोली , गिरफ्तार विकास ने खोले राज
Facebook WhatsApp

-हत्याकांड में शामिल शातिर विकास उर्फ पकौड़ी दो सहयोगी संग गिरफ्तार

-16 जुलाई को कदम चौक के नजदीक तेल कटवा गैंग ने उपेंद्र सिंह की गोली मारकर की थी हत्या

मोतिहारी। कोटवा के कदम चौक के नजदीक चंडीगढ़ ढाबा नामक लाइन होटल संचालक के पिता की हत्या में शामिल शातिर अपराधी को पुलिस ने उसके दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है । तेल काटने और दूसरे अपराधिक घटना के फिराक में लगे बदमाश को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिवटाहा से गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर स्थानीय पुलिस , टेक्निकल सेल और एसटीएफ की मदद से उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार विकास उर्फ पकौड़ी मुजफ्फरपुर देवरिया थाने के मुंजा गांव का निवासी है जिसने पुलिस को बताया है कि गोपालगंज जिले का चंदन गिरि पूरे गैंग का मास्टर माइंड है। उसके द्वारा ही अपराधियों को तेल काटने का उपकरण सहित हथियार उपलब्ध कराया जाता है।

अन्य गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर पारु थाना क्षेत्र के चैनपुर चौटाहा का बालेंद्र कुमार यादव , मुंजा बंगरा का संतोष कुमार शामिल है। विकास के पास से एक कट्टा , एक जिंदा कारतूस , 4 मोबाइल फोन और एक बोलेनो कार बरामद की गई है। उक्त कार का इस्तेमाल कोटवा कांड में किया गया था। इस घटना में 5 अपराधी शामिल थे। तेल काटने के दौरान चंदन के पिस्टल से धीरज ने लाइन होटल संचालक कोटवा के अमरजीत कुमार के पिता उपेंद्र सिंह पर गोली चलाई थी , जिससे उनकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस चंदन और धीरज सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बताया गया है कि हत्याकांड में होटल संचालक अमरजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह के पिता उपेंद्र सिंह की 15 जुलाई की रात तकरीबन 1 बजे तेल कटवा गिरोह ने तेल चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी थी , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गईं। मामले में अमरजीत के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान पहले ही कर ली गई थी , बावजूद इसके गिरफ्तारी करने में समय लग गया।

बताते है कि घटना में शामिल 5 अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम की घोषणा भी की थी। गिरफ्तार विकास के विरुद्ध मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना , बुरुराज , गोपालगंज , मेहसी सहित कई थानों में मामला दर्ज है। पहले भी वह गिरफ्तार किया गया है।

फिलवक्त विकास और उसके सहयोगियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस टीम में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे, केसरिया अंचल के इंस्पेक्टर खालिद अख्तर, कोटवा थाना अध्यक्ष करण सिंह, अपर थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत प्रसाद, तकनीकी सेल के एसआई अमरजीत कुमार सहित एसटीएफ के जवान शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page