टीचर ट्रेनिंग काॅलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में 14 यूनिट ब्लड़ कलेक्शन
-रक्तदान से जीवन रहेगा स्वस्थ्य: भारती
मोतिहारी। डॉ. एसपी. सिंह टीचर ट्रेनिंग कालेज, बालगंगा मोतिहारी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधन एवं कॉलेज के प्रिंसिपल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता ने किया। को प्लांट एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया स उक्त अवसर पर डॉ. एसपी. सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन व चेयरमैन एवं प्रिंसिपल डॉ. डीएन उपस्थित थे।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री भारती ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान एक महान मानवसेवा है। रक्तदान शिविर में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 14 यूनिट रक्त कलेक्शन किया गया।

