चौधरी चरण सिंह के विचारों को किसान करें आत्मसात: विक्रमा
-किसान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत के दनही स्थित स्वामी विवेकानंद कृषक क्लब के कार्यालय में किसान दिवस के अवसर पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विक्रमा चौधुर व संचालन सचिव अजय कुमार कर रहे थे। अध्यक्ष श्री चौधुर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को किसान आत्मसात कर आगे बढे। वही सचिव अजय ने कहा कि
चौधरी चरण सिंह एक महान किसान नेता थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन विधेयक पारित करवाया। जिससे गरीब किसानों को अधिकार मिला। किसानों के उत्थान के लिए कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की। संगोष्टी में किसान पुण्यदेव चौधुर, हीरालाल पांडेय, जनक चौधुर, कमल किशोर चौधुर, नवल किशोर पांडेय, लक्ष्मण चौधुर, अनिल सिंह, राहुल तिवारी, प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मुन्ना ठाकुर, मदन सिंह, संजय चौधुर, उपेंद्र दास, ई. छोटेलाल राम, शिवनाथ राम सहित अनेको किसानों ने अपने विचार रखे।

