अतिक्रमण हटाने के लिए तुरकौलिया बाजार में पैमाइस कार्य तेज
-फिर 29 व 30 दिसम्बर को अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
तुरकौलिया। बाजार के अस्तित्व बचाने के लिए अंचल प्रशासन काम कर रहा है। अतिक्रमण से संकीर्ण बने अंग्रेजो के जमाने से स्थापित इस बाजार की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ संतोष कुमार के आदेश पर अंचल अमीन से पैमाइस रहे है। पैमाइस 22 दिसंबर से शुरू है, जो 24 दिसंबर आज समाप्त हो जायेगा। तक होगा।
बताया जाता है कि जिले में तुरकौलिया बाजार का नाम व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। यहां से देश के कोने कोने तक व्यवसाय हुआ करता था। नेपाल से भी यहां से व्यवसाय हो रहा था। लेकिन बाजार के भूमि पर अतिक्रमण कर लेने से व्यवसाय धीरे-धीरे कम होने लगा। जो अब बंदी के कगार पर है।
इधर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की खबर से व्यवसाईयों में एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगी है। उन्हें उम्मीद है कि अतिक्रमण मुक्त तुरकौलिया बाजार हो जाने से व्यवसाय पूर्व की तरह होने लगेगा। दुसरी ओर अतिक्रमणकारी लोगों में बेचैनी है। सीओ श्री संतोष ने बताया कि तीन दिन के पैमाइस के बाद भी स्वेच्छा से अतिक्रमणकारी अतिक्रमण नहीं हटाते है तो 29 व 30 दिसंबर को अतिक्रमण प्रशासन हटाएगी। जबकि अतिक्रमणकारियों से खर्च वसूलने के साथ कारवाई की जायेगी।

