धर्म एवं समाज सत्ता को स्थापित करने के लिए हिंदू नवजागरण तत्पर: दिनेश
-हनुमान चालिसा के पाठ से मंगल मिलन कार्यक्रम की शुरूआत
सिकरहना। हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में प्रखंड मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन ढाका प्रखंड स्थित गम्हरिया गांव में किया गया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से कार्यक्रम की शुरूआत की गई, तत्पश्चात चार सत्रों में धार्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा में जितेंद्र झा, रामविनय चैधुर, रामविशुन साह आदि ने भाग लिया। जबकि सर्वसम्मति से प्रखंड के सभी मठ मंदिरों का आपस में समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य सत्र में जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री ने पवनमुक्तासन एवं आंवला के औषधीय गुणों पर विस्तार से चर्चा की। सामाजिक सत्र में विवाह पद्धति में आ रही विकृति एवं उसमें सुधार पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रसाद, बाबुलाल आर्य, दरोगा साह ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि मंच धर्म सत्ता और समाज सत्ता को स्थापित करने के लिए रामराज्य की ओर दो कदम पर काम कर रहा है। पहले कदम में व्यक्ति के लिए चंदन परिवार में तुलसी शास्त्र शस्त्र और गांव में पीपल की स्थापना पर काम किया जा रहा है। दुसरा समाज सत्ता की स्थापना के लिए प्रत्येक ग्राम में साप्ताहिक मंगल मिलन के लिए आग्रह किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री, प्रखंड प्रधान रामबाबू सिंह, प्रखंड कार्यकारी रामविनय चैधुर, रामवचन साह, दरोगा साह, शिवजी, ई. किशोर कुमार, बिजली राय, हरि प्रसाद, ब्रह्मानंद सिंह, मुकुन्द कुमार आदि उपस्थित थे।

