राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए प्रतिभागी मधुबनी रवाना

राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए प्रतिभागी मधुबनी रवाना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव- 2025 में चयनित कला – प्रतिभागियो की टीम को राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व समाहरणालय परिसर से सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने कलाकारो के दल को संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाया।

उल्लेखनीय है,कि शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में 02 से 03 दिसंबर तक आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव मे जिले की युवा प्रतिभाओ ने अपनी कला के प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया था। युवा उत्सव में सर्वश्रेष्ठ आयीं टीम को मधुबनी में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी अमरेश कुमार, समग्र शिक्षा के मीडिया प्रभारी शकील अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page