मनरेगा कानून को बदलने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार वापस लें: वाम दल

मनरेगा कानून को बदलने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार वापस लें: वाम दल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। वाम दलों द्वारा मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड सतेन्द्र कुमार मिश्र कर रहे थे। यह प्रदर्शन स्टेशन चौक से चलकर सदर अस्पताल होते हुए समाहरणालय पहुंचा एवं सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता एवं पूर्व विधायक का. रामाश्रय सिंह ने कहा कि संघ पहले गांधीजी की हत्या की अब उनके समर्थन पर चल रही भाजपा की सरकार महात्मा गांधी के विचारों की हत्या करना चाहती है।

हम इस मंसूबे को कामयाब नही होने देंगे। सचिव कामरेड विश्वनाथ यादव एवं माले नेता कामरेड दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की घर बुल्डोज कर रही थी ।अब वो इस‌ नये कानून के सहारे ग्रामीण गरीबों के रोजगार को बुल्डोजर करने की प्रयास कर रही है।

हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। हमारा यह आन्दोलन मनरेगा के पुनर्स्थापना तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में राजमंगल प्रसाद,शबनम खातुन , अशोक पाठक, संतोष कुमार, मो. इस्राफील, मुकेश यादव, धनंजयपुरी,वीणा देवी, मोहम्मद नाजिर,सुरेश सिंह, कन्हैया प्रसाद, भोला राम ,पप्पु सहनी, उमेश पंडित आदि शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page