बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विहिप का प्रदर्शन,किया यूनुस का पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विहिप का प्रदर्शन,किया यूनुस का पुतला दहन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में सोमवार को शहर के गांधी चौक पर विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बंग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस का पूतला दहन किया और बंग्लादेश के झंडे को फूंका।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप के जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह एवं पुतला दहन का नेतृत्व नगर मंत्री अंकित कुमार नगर अध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी, नगर उपाधयक्ष रत्नेश सिंह, अवनीश सिंह और अर्जुन मिश्रा कर रहे थे। विहिप के बिहार- झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि बंग्लादेश मे टारगेट करके हिन्दुओ की हत्या की जा रही है। दीपू चन्द्र दास का कसूर क्या था कि उसे जिन्दा चौराहे पर पीट-पीट कर जला दिया गया और अभी तक किसी भी आवार्ड वापसी गैंग और सेक्यूलर हिन्दुओं राजनेताओ का बयान तक नही आया। मामले में मानवाधिकार संज्ञान तक नही लिया। जाहिर है कि इस तरह की घटना हिन्दुओ के लिए चुनौती बन गया है। सभी हिन्दुओं को सडको पर उतर कर इसका मुकाबला करना होगा।

वंही विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और डॉ.संतोष श्रीवास्तव तथा जिला सेवा प्रमुख हेंमत कुमार ने बताया कि भारत सरकार को अविलंब बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर हमले के विरूद्ध संज्ञान लेकर इसे अन्तराष्ट्रीय मंच पर उठाकर बंग्लादेश के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

मौके पर जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह, हरिश्चंद्र उपाध्याय विवेकानंद मिश्रा अधिवक्ता, सोनालाल कुमार, ऋषभ मिश्रा, अभिनव पांडेय, सचिन कुमार, आदित्य कुमार, आनन्द प्रकाश, जगदीश प्रसाद, राजन तिवारी, राहूल सिंह धर्मेन्द्र ठाकुर, विजय शंकर सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page